#नंदा देवी बड़ी जात यात्रा लेख
#नंदा देवी बड़ी जात यात्रा के अंतर्गत प्रकाशित लेखों और विश्लेषणों का संग्रह।
उत्तराखंड
नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए निर्देश
मां नंदा देवी की बड़ी जात यात्रा को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने चेपड़ो में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा के निर्देश दिए। थराली क्षेत्र के यात्रा मार्ग को एक जोन और चार सेक्टरों में बांटकर एसडीआरएफ व पर्वतारोही पुलिस दल की तैनाती की गई है।
उत्तराखंड
होमकुंड में नंदा बड़ी जात की मुख्य पूजा संपन्न, चौसिंगया खाड़ुओं की कैलाश विदाई
चमोली के पवित्र होमकुंड में नंदा देवी बड़ी जात यात्रा की मुख्य पूजा और धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए। विशेष पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं को कैलाश के लिए विदा किया गया। करीब 280 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा के बाद अब देव डोलियां वापसी के पड़ावों पर हैं। 23 सितंबर को सिद्धपीठ कुरूड़ में यज्ञ-अनुष्ठान के साथ यात्रा का विधिवत समापन होगा।